firoti

तहलका न्यूज,बीकानेर।गैगस्टर रोहित गोदारा गैंग की ओर से बीकानेर के एक ओर व्यापारी से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।पिछले तीन सालों में यह छठा व्यापारी है।जिससे गैंग के नाम पर फिरौती मांगी गई है।जानकारी के अनुसार शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में ज्वेलर से रोहित गोदारा गैंग के नाम से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल कर धमकी दी। इसके बाद 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजा।शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ज्वेलर जुगल नारायण सोनी ने बताया कि 26 सितंबर की शाम 4:52 बजे विदेशी नंबर से वाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताया।वॉट्सएप की आईडी इंग्लिश में ‘जय बाबेरी थी। करीब 1 मिनट के वॉयस कॉल में 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई।इससे पहले भी श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारी को गैस सिलेंडर फेंककर ऑफिस उड़ाने और परिवार की हत्या की धमकी देकर 5 करोड़ मांगे गए थे।

कॉल के बाद 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजा
कॉल के बाद सोनी को 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भी भेजा गया। इसमें भी 5 करोड़ रुपए की मांग की गई।कॉल करने वाले ने कहा कि उसने और उसके साथियों ने संगठित गैंग बना रखा है और गैंग के नाम से वसूली करते हैं।रिपोर्ट पर पुलिस ने वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।जांच नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार को सौंपी गई है।पुलिस के अनुसार,दोनों के खिलाफ बीकानेर के कई थानों में पहले भी एफआईआर दर्ज हैं,जिनमें ज्यादातर फिरौती मांगने के मामले हैं। रोहित गोदारा पहले से जेल में है।

पहले इनसे मांगी जा चुकी है फिरौती
बता दें कि इससे पहले भी 7 जून 2023 को जुगल राठी से 5 करोड़ की फरौती मांगी गई।इसी तरह इसी दिन सुखदेव चायल के घर फायरिंग कर 5 करोड़ की डिमांड की गई।जनवरी 24 में रिकबचंद जैन,जुलाई 25 में पीयुष संगारी तथा 8 जुलाई को एक ओर व्यापारी के ऑफिस को उड़ाने के नाम पर पांच करोड़ की फिरौती मांगी गई।