938299-reward-for-accident-helper

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई,जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा देशनोक के पास हुआ।तो दूसरा हादसा महाजन-सरदारशहर सड़क पर शेरपुरा के पास हुआ।जहां निजी बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी मिली है कि महाजन से सरदाशहर जाने वाली संपर्क सड़क पर शेरपुरा से ढाणी छिल्ला के बीच रविवार शाम हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार शेरपुरा निवासी 21 वर्षीय जगदीश पुत्र भगवानदास बाइक से गांव से सूंई की तरफ अपने खेत जा रहा था।इसी दौरान शेरपुरा से करीब चार किलोमीटर आगे भारतमाला सड़क के अंडरब्रिज के पास सामने से आ रही निजी बस से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही शेरपुरा से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।गौरतलब रहे कि देशनोक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर करणी केमिकल फैक्ट्री के पास हुआ। यहां एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।हादसे में बाइक सवार तीनों युवक अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे।बताया गया कि दो युवक सड़क किनारे जा गिरे, जबकि तीसरा युवक सड़क के बीच में गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान शीतला गेट निवासी 25 वर्षीय बाबू के रूप में हुई है। हादसे में यासीन और सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गए।