तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में उस समय हडकंप मच गया जब कुछ युवकों ने एक दुकानदार पर ताबड़तोड़ लाठी-सरियों से हमला बोल दिया। इस दौरान भगदड़ सी मच गई। बताया जा रहा है कि दुकान के आगे बाइक खड़ी करने की मामूली बात को लेकर यह हमला किया गया। जानकारी मिली है कि कालूबास निवासी सुनील कुमार सोमाणी की गौरव पथ पर शनिवार को बाइक खड़ी करने की मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।पांच-छह युवकों ने एक दुकान में घुसकर लाठी-सरियों से हमला कर दिया,जिससे दो लोग घायल हो गए। सुबह करीब 10 बजे दो युवक दुकान के आगे बाइक लगाकर बाजार चले गए।सुनील के भाई श्रीराम और महेश ने बाइक हटाने को कहा तो दोनों गाली-गलौज और धमकी देकर चले गए।दोपहर करीब 12.30 बजे तीन बाइकों पर छह युवक लाठी-सरियों के साथ लौटे।आरोपियों ने बाइकों की नंबर प्लेट पर रुमाल बांध रखा था और मुंह कपड़े से ढके हुए थे। दुकान में घुसते ही उन्होंने श्रीराम और महेश सोमाणी से मारपीट शुरू कर दी।घटना के बाद आसपास के दुकानदार इक_ा हो गए तो आरोपी बाइक लेकर भागने लगे। एक युवक पीछे रह गया जिसे दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सुनील सोमाणी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को सौंपी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में रोष है।
