ex-mla

तहलका न्यूज,बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित की 37 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। नत्थूसर गेट के बाहर गोकुल सर्किल पर स्थित प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस और उसके अग्रिम संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित नगरवासियों ने पुरोहित की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने कहा कि पुरोहित युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने मजदूरों के कल्याणार्थ कई आन्दोलन किए। बीकानेर के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक जगत में योगदान अविस्मरणीय है। डॉ अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि पुरोहित एक निर्भिक जननेता, कुशल एवं प्रखर विधायक तथा कर्मठ मजदूर नेता थे। वे मजदूरों और किसानों के हितैषी थे। पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद ने कहा कि उन्होंने दलगत राजनीति से उपर उठकर राजनीति की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत,कन्हैयालाल कल्ला,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,अधिवक्ता कुंदन व्यास,अधिवक्ता अजय पुरोहित,अनिल गोपाल पुरोहित,नवनीत पुरोहित,कंवर लाल बोहरा,गोपाल पुरोहित,नृसिंहदास व्यास,डॉ. विजय आचार्य,शंकर पुरोहित,हेमन्त किराडू,अविनाश जोशी,डॉ मिर्जा हैदर बेग,जितेन्द्र बिस्सा,वीरेन्द्र किराडू,अरूण व्यास,सुरेन्द्र व्यास,हेमन्त रंगा,विकास तंवर,नितिन वत्सस आदि ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति,शहर कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय राजीव गांधी ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर पुरोहित को श्रद्धांजलि दी गई।