361951299_127716103707465_8255816956901990567_n

तहलका न्यूज,बीकानेर। भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत गुरूवार को गांधी पार्क में धरना दिया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भड़ास निकाली।उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार जनविरोधी है प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।गहलोत शासनकाल में प्रदेश में भय भूख भ्रष्टाचार महिला उत्पीडऩ और अत्याचार को बढ़ावा मिला तो वही पेपर लीक के चलते प्रदेश का युवा मायूस है। वही कर्ज माफी नहीं होने से किसान भी कर्ज के बोझ से तड़प रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा मां बहनों का अपमान और तुष्टिकरण की राजनीति के साथ पक्षपात दलित आदिवासी का लूटता स्वाभिमान कांग्रेस सरकार की देन है। इसे राजस्थान नहीं सहेगा। उन्होंने कहा प्रदेश आज अपराध में नंबर वन की श्रेणी में है राजस्थान में प्रतिदिन औसत डेढ़ दर्जन से अधिक घटनाएं बलात्कार की हो रही है। देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने कहा रीट पेपर लीक मामले की अगर सीबीआई जांच करती राजस्थान सरकार के कई मंत्री और नेता जेल जाते ऐसे में लगता है कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है जिसके चलते प्रदेश अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया विकास ठप हो गया और नेता भोली भाली जनता को लूट कर अपनी जेब भर रहे हैं। धरने को डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,अविनाश जोशी,मोहन सुराणा,महावीर रांका,दिलीप पुरी,उप महापौर राजेन्द्र पंवार,गोकुल जोशी,सुमन छाजेड़,नारायण चोपड़ा,अशोक प्रजापत,हुकमचंद कांटा, मनीष सोनी,पंकज अग्रवाल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। बाद में पैदल मार्च कर जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान देहात कार्यकारिणी के पदाधिकारी,पार्षद,मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी,महिला मोर्चा व अन्य मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।