WhatsApp Image 2023-07-20 at 04.46.22

तहलका न्यूज,बीकानेर। जैसलमेर रोड स्थित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के आगे तेज गति से आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक नाल निवासी हिमांशु है। जिसके सिर में चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाल से बीकानेर आ रहे हिमांशु को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक तेज रफतार में गाड़ी लेकर भाग गया। गंभीर घायल युवक को राहगीरों की मदद से पीबीएम भेजा गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। जिन्होंने बीच रास्ते से मोटरसाइकिल को किनारे खड़ा किया।