fight-685x470

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक के साथ कैम्पर में सवार कई युवकों ने मारपीट की है। जिसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जस्सूसर गेट के छोटू मोटू जोशी दुकान के आगे गाड़ी का पंचर निकलवा रहे मुकेश  के साथ कैम्पर में सवार कुछ युवकों ने बेरहमी से मारपीट की। अचानक हुई इस घटना से एक बारगी अफरा तफरी मच गई। फिल्मी स्टाइल में हुई इस मारपीट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी इनमें झगड़ा होने की बात सामने आ रही है।