hadsa

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के चौखूंटी पुलिया पर फिर एक हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक घायल हुआ है। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि तेज रफ्तार में दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल का अगला पहिया निकल गया और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीस वर्षीय युवक नौशाद घायल हो गया। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिये पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। गौरतलब रहे कि कुछ नि पहले यहां तेज रफ्तार के चलते मोटरसाइकिल सवार नीचे जा गिरे थे। जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई थी।