tak

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की सहमति से गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने मंडल कार्यकारणी की घोषणा की है जिसमें उपाध्यक्ष मूलचंद दैया,अंकुश चोपड़ा,राहुल डिडवानिया,हिमांशु टाक,राजश्री,स्वाति छाजेड़,महामंत्री गोविंद कृष्ण सारस्वत,जसकरण मारू,मंत्री छेलाराम मेघवाल,विनोद भाटी,मीना मेघवाल,शिव प्रजापत,भानु आनंद,यशराज,जगदीश सोनी,कोषाध्यक्ष संजय सोनी के साथ मंडल कार्यकारणी सदस्यों को नियुक्त किया गया है। हालात यह है कि मंडल अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करना शुरू कर दिया है। लेकिन शहर व देहात भाजपा जिलाध्यक्ष बिना कार्यकारिणी के अपने सियासी घोड़े दौड़ा रहे है। जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।