तहलका न्यूज,बीकानेर। स्मृतिशेष हनुमान दास व्यास की पावन स्मृति में सूरदासाणी बगेची में श्रीमद भागवत कथा का आगाज हुआ। सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली गईं। कलश यात्रा बड़ा गोपाल जी मंदिर दम्माणी चौक से सूरुदासाणी बगेची पहुंची। कलश यात्रा में सिर पर कलश रखे महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। इस दौरान जिला सत्र न्यायाधीश जोधपुर बुलाकी दास व्यास ने अपनी पत्नी शर्मिला के साथ श्रीमद भागवत की पूजा अर्चना करवाई। पूजन कार्य पंडित कुमार दत्त द्वारा करवाई गई। इसके बाद पंडित गोपाल नारायण व्यास ने भागवत का महत्व बताते हुए कथा वाचन किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीकानेर विश्वबन्धु पुरोहित,सीए महेंद्र चूरा,ब्रजराज जोशी,गोविंद चूरा,हरिहर पुरोहित,दाऊ दयाल व्यास,गोविंद व्यास,श्याम सुंदर व्यास,भीम कांत व्यास,शंकर लाल व्यास,अशोक बिस्सा,शिव पुरोहित,मनोज व्यास ,भवानी रंगा,कानू व्यास,भानू बिस्सा,अमित राष्ट्रबंधु,राजा बोहरा,मोहित रंगा,जगदीश आचार्य,गौरी शकर रंगा, विजय शंकर रंगा, राजेन्द्र व्यास, उमेश बोहरा व सुनीता व्यास,मंगला बोहरा, कृष्णा बोहरा,रामी बोहरा,उमा बोहरा,उमा बिस्सा,रजिया रंगा, उमा रंगा,गीता पुरोहित,शारदा पुरोहित,विजय लक्ष्मी बिस्सा,मीनाक्षी रंगा,रजनी बोहरा, राधिका पुरोहित,सिद्धिका,मंजू व्यास,मोनिका,मीकू,शोभा,एकता,कृतिका,अक्षांश,आराध्या,आदि ने कलश यात्रा में शिरकत की। कथा स्थल पर पहुंचकर आरती के बाद संगीतमय व सचेतन झांकियों के साथ भागवत कथा का वाचन आरम्भ हुवा। कथा आज से 18 24 तक चलेगी। जिसमे आज सुखदेव जी के आगमन के प्रसंग सुनाये गए।