अनन्या-जोशिका ने जीता रजत पदक
तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर की प्रतिभाशाली बेटियों अनन्या आचार्य और जोशिका प्रजापत ने राजस्थान स्टेट सीबीएसई टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।बांसवाड़ा में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में दोनों खिलाडिय़ों की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच राउंड में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मुकाबले में भी दोनों खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।पांच राउंड में लगातार जीत दर्ज कर फाइनल तक का सफर तय करना दोनों खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन,मेहनत और खेल कौशल को दर्शाता है।अनन्या आचार्य और जोशिका प्रजापत की इस उपलब्धि से बीकानेर के खेल जगत में खुशी का माहौल है।उनकी सफलता ने न केवल उनके विद्यालय और परिवार का गौरव बढ़ाया,बल्कि बीकानेर की उभरती खेल प्रतिभाओं को भी नई प्रेरणा दी है।खेल प्रेमियों,शिक्षकों एवं परिजनों ने दोनों खिलाडिय़ों को शानदार प्रदर्शन और सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।