तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में अन्य अनैतिक गतिविधियों का क्रम जारी है।अनेक बार कार्रवाई होने के बाद भी स्पा सेन्टर संचालक बाज नहीं आ रहे है।जिसके चलते पुलिस समय समय पर ऐसे स्पा सेन्टरों पर दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है।सोमवार को एक बार फिर शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक स्पा सेन्टर पर दबिश देकर यहां से पांच युवतियों व तीन युवकों को पकड़ा गया है।बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने मॉडर्न मार्केट स्थित एक सैलून एंड स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की जांच-पड़ताल की गई तथा उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में की गई।कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है इस स्पा सेन्टर पर कार्रवाई
आपको बता दें कि 2 मई को भी यहां पुलिस ने दबिश देकर तीन पुरूष व आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया था।उस समय तत्कालीन थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत की अगुवाई में छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान सेंटर से तीन पुरूष वआठ युवतियों को पकड़ा है,जो दिल्ली,हनुमानगढ़,गंगानगर अलग-अलग जगह की रहने वाली थी।
