859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में लगातार आत्महत्या के मामले बढ़ रहे है। पिछले एक माह की बात करें तो तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने अकाल मौत को गले लगाया है। इनमें युवक-युवती ने संयुक्त रूप से सुसाइड करने के मामले भी शामिल है। ताजा मामला आज फिर सामने आया है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत लिखमीसर उतरादा गांव के क्रिकेट मैदान से एक युवक और युवती पेड़ से लटक मिले। पुलिस इसे सुसाइड का मामला मानकर जांच कर रही है। गांव में जब बच्चे क्रिकेट खेलने गए तो एक पेड़ पर युवक और युवती झूलते हुए मिले तो इसकी इतला अपने परिजनों को दी। जिसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों युवक-युवती लिखमीसर उतरादा गांव के ही बताये जा रहे हैं। युवक का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है, जबकि लड़की की शिनाख्त की जा रही है। दोनों अलग अलग समाज से बताए जा रहे हैं। ऐसे में इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला माना जा रहा है। अगर ऐसे मामलों की बात करें तो पिछले 18 दिनों में तीन जनों ने आत्महत्या कर अपनी जान दी है। इससे पहले इससे पहले 14 मई को देशनोक थाना क्षेत्र के बरसिंहसर गांव के पास दो युवक-युवती के शव कुंड में मिले थे। इसमें एक स्कूली बालिका और एक प्राइवेट स्कूल का टीचर था। लड़की महज 15 साल की थी। तो वहीं 29 मई को नापासर थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे आकर युवक-युवती ने सुसाइड कर लिया था। युवक और युवती दोनों के शरीर बुरी तरह क्षति विक्षत हो गए थे। ये दोनों जसरासर गांव के रहने वाले थे और दूर के रिश्ते में भाई बहन थे।

 

एक ओर युवती ने लगाया मौत को गले

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्या के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। औसतन हर रोज आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। गंगाशहर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान चल रही है एक युवती ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।इस संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के भाई आदिल भाटी निवासी घडसीसर ने बताया है कि उसकी बडी बहन अफसाना बानों ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।