तहलका न्यूज,बीकानेर।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एवं एएचटीयू जयपुर के आदेशानुसार व महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशानुसा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अनुष्ठा कालिया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल सुभाष गोदारा के सुपरविजन में टीम द्वारा आज ऑपरेशन उन्मान-7 के तहत कोटगेट सांखला फाटक के पास महालक्ष्मी स्टोर से एक बाल श्रमिक को मुक्त करवाकर पुनर्वास हेतु बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया व दुकान के मालिक के खिलाफ पुलिस थाना कोटगेट में धारा 3, 7, 11, 14 (बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986) व धारा 79 जे.जे एक्ट 2015 व धारा 146 बीएन एसएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया गया है।कार्यवाही करने वाली टीम में मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ प्रभारी पुलिस निरीक्षक रेणुबाला,सहायक उपनिरीक्षक शिशपालराम,कानि रामनिवास शामिल रहे।