तहलका न्यूज,बीकानेर।सार्वजनिक निर्माण विभाग श्रमिक संघ की ओर से सानिवि अति मुख्य अभि अमर चंद बाकोलिया को ज्ञापन देकर कार्यप्रभारी कर्मचारियों को वेतन संबंधी परिलाभ उक्त प्रासंगिक आदेश/निर्देशों के अनुसार किये जाने की मांग की।संघ के गौरीशंकर व्यास की अगुवाई में दिए गये ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि इस विषय में किसी भी प्रकार की कार्यवाही अमल में नहीं ली जा रही है।इस विषय में निवेदन है की अन्य संभाग यथा संभाग जयपुर,संभाग भरतपुर में इस संबंध में कार्यवाही की जा कर कर्मचारियों को परिलाभ का भुगतान किया जा चुका है,तथा अन्य संभागों में भी परिलाभ संबंधी भुगतान की कार्यवाही प्रगति पर है,किन्तु बीकानेर संभाग में इस संबंध में किसी भी प्रकार की कार्यवाही संचालित नहीं की जा रही है इससे कार्य प्रभारी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संघ नागेश स्वामी ने कहा कि कार्य प्रभारी कर्मचारियों के नव सृजित/नव पद नाम राज्य सरकार द्वारा तो परिवर्तित कर दिये गये हैं किन्तु आईएफएमएस में अभी भी परिवर्तित नही किये गये हैं जिससे भुगतान संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इस मांग का मुख्यालय स्तर कार्यवाही करवाई जाकर सुधार करवाने की व्यवस्था करावें ताकि भुगतान संबंधी परेशानी दूर की जा सके।साथ ही स्थाई चौकीदार की व्यवस्था करवाने की मांग की।ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र कुमार सेवग,हुकम चंद मोदी,मो.रफीक,श्रवणलाल,गोपीनाथ सुथार व अन्य कई कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।