तहलका न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना रणजीतपुरा की ने बडी कार्यवाही करते हुए 52.025 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा छिलका सहित एक जने को गिरफ्तार किया है।जिसकी बाजार मूल्य 7,80,375 रूपये आंकी गई है।थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कांस्टेबल राजू चौधरी की आसूचना पर आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र लिखमाराम जाति बिश्नोई निवासी जैसला भोजासर हाल रामू फांटा रणजीतपुरा की दुकान पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 52.025 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा छिलका बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत जुर्म धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर तफतीश बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद को सूपूर्द की गयी, जिनके द्वारा एनडीपीएस घटक के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।मुल्जिम धर्मेन्द्र बहुत ही शातिर व बदमाश प्रवृति है जिसके विरूद्ध पूर्व में बडी मात्रा में अफीम के मुकदमें दर्ज है।मुख्य सप्लायर सुभाष पुत्र जीवणराम जाति बिश्नोई निवासी चक 13 आरडीवाई रणजीतपुरा की तलाश जारी है।उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडा छिलका 52.025 की जब्ती की कार्यवाही में संकलन की गयी सटीक आसूचना पर विशेष भूमिका राजू चौधरी की रही।कार्यवाही में थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह,हैडकानि कैलाशदान,कृष्ण कुमार व कानि प्रताप दान,राजू चौधरी,गणेश कुमार,लालाराम व देवीलाल शामिल रहे।मुल्जिम धर्मेन्द्र के विरूद्ध पूर्व में एनडीपीएस घटक अफीम की बड़ी खेप के पंजाब के कबरवाला थाना व हनुमानगढ जिले के पुलिस थाना हनुमानगढ जक्शन में प्रकरण दर्ज है।
