तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर के रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट का सामाजिक कार्यों हेतु पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा सम्मान किया गया।चंडीगढ़ के पंजाब लोक भवन में वल्र्ड रेड क्रॉस डे पर आयोजित समारोह में रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि पवन महनोत एवं रमेश भाटी को राज्यपाल कटारिया द्वारा परोपकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस दौरान घनश्याम जाजड़ा भी उपस्थित रहे।महनोत ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक महावीर रांका द्वारा शिक्षा,रोजगार,चिकित्सा,समाजसेवा एवं गौसेवा व जीव दया के क्षेत्र में निरन्तर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।लाखों की संख्या में मास्क,सेनेटाइजर,पीपीटी किट, ऑक्सीजन सिलेंडर,जरुरत की दवाएं और वैक्सीन शिविर आयोजित किए।कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों में रोजाना हजारों लोगों को भोजन के पैकेट और सूखे राशन की किट वितरित की,गोचर-ओरण व गौशालाओं में हरी सब्जियों व चारे की गाडिय़ां भिजवाए गए,ऑक्सीमीटर,र्थमल स्कैनर,स्टीम वेपेराइज जैसे स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाए गए।महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण व सिलाई मशीनें भेंट करना,पौधरोपण,मटकियों का वितरण करना,जल सेवा,गौसेवा एवं बालिका गृह में विशेष सहयोग जैसे अभिन्न कार्यों को निरन्तर किया जा रहा है।
