तहलका न्यूज,बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत का मामला फिर से गर्मा गया है।परिजनों ने चिकित्सक डॉ अशोक लूणिया पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोर्चरी के आगे धरना शुरू कर दिया है।मृतका के पति व परिजनों की मांग है कि उन्हें न्याय मिले। इसको लेकर स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ समाजसेवी हुकमचंद कांटा धरना स्थल पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने तथा मृतक परिवार को न्याय की मांग की है।इस दौरान तहसीलदार बातचीत करने पहुंची।बाद में मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई पर दोनों पक्षों में सहमति बनी। उसके उपरान्त परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के परिजनों ने सदर थानाधिकारी को लिखित में शिकायत दी है।फलौदी के चाम्पासर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी संजू का 16 मई के फलौदी के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित शिविर में नसबंदी का ऑपरेशन कराया था।ऑपरेशन के बाद वह अपने घर आ गए। 18 मई को संजू के पेट में दर्द होने लगा।20 मई को बीकानेर के निजी अस्पताल में चेक कराया तब चिकित्सकों ने रिपोर्ट देखकर कहा कि संजू की आंत कटी हुई है,इसे पीबीएम अस्पताल लेकर जाओ। पीबीएम में 20 मई को जांचें कराकर चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया।रात करीब दस बजे ऑपरेशन किया। हो गई।उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह साढ़े सात बजे संजू की मृत्यु राजकीय चिकित्सालय फलौदी के चिकित्सकों की ओर से नसबंदी ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतते हुए संजू की आंत काट दी और पीबीएम में चिकित्सकों की ओर से ऑपरेशन में लापरवाही बरतने पर मौत हो गई। उक्त मामले में पीबीएम अस्पताल और फलौदी के राजकीय अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें।धरना स्थल पर शिवसेना कमांडो फोर्स राजस्थान के जिलाध्यक्ष सांवरलाल सोनी,दिनेश सोनी,भवानी सोनी,स्वरूप सोनी,भंवराराम सोनी,जितेन्द्र,संतोष,अमरचंद, ओमप्रकाश सहित अनेक लोग बैठे है।