pti

तहलका न्यूज,बीकानेर।एक और तो बीकानेर में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। वहीं दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर इस तपती गर्मी में चयनित शारीरिक शिक्षक जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर मांगों के निस्तारण की बात कही। पीटीआई भर्ती 2022 के चयनित साथियों का स्थाईकरण,वेतन नियमितीकरण आदेश शीघ्र जारी करने,चयनित शारीरिक शिक्षकों के साथ न्याय करने की मांग को लेकर राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ के बैनर तले पीटीआई भर्ती 2022 में चयनित अभ्यर्थियों पिछले चार दिनों से आंदोलन जारी है।वही शिक्षा निदेशालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदेशाध्यक्ष डॉ.राम प्रकाश सांगवा का कहना है कि भर्ती में चयन होने के बाद प्रोबेशन पीरियड पूरा हुए 9 माह बीत जाने के बाद भी अब तक विभाग ने ना तो स्थाईकरण किया और ना ही वेतन जारी किया है।एसओजी जांच की आड़ में चयनितों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है।जबकि दो सौ से ज्यादा फर्जी नियुक्त हुए शिक्षकों को हटा दिया गया है।सांगवा ने कहा – इस संबध में निदेशक से लेकर सभी अधिकारी से प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी बात कह चुका है। जयपुर में धरना दिया जा चुका है।लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है।प्रदेश मुख्य महामंत्री खेमाराम नैण ने कहा कि यह केवल एक धरना नहीं,यह हमारे सम्मान,भविष्य,स्थाईकरण और अधिकारों की लड़ाई है।उन्होंने कहा कि संदिग्ध सेंटर पर कार्रवाई हो।परन्तु ईमानदारी से चयनित अभ्यर्थियों के साथ तो न्याय होना चाहिए। अगर समय रहते मांगे नहीं मानी गयी तो आगामी दिनों में भूख हड़ताल की जाएगी।