cong-1113589-1653846502

तहलका न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। शनिवार को जारी पार्टी की पहली सूची में 33 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पहली सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट का नाम भी शामिल है। दोनों को उनके पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

नोहर अमित चाचाण
कोलायत – भंवर सिंह भाटी
सादुलपुर – कृष्णा पूनिया
सुजानगढ़ – मनोज मेघवाल
मंडावा – रीटा चौधरी
लक्ष्मणगढ़ – गोविंद सिंह डोटासरा
विराट नगर – इंद्राज गुर्जर
मालवीय नगर – डॉ. अर्चना शर्मा
सांगानेर – पुष्पेंद्र भारद्वाज
मुंडावर – ललित कुमार यादव
अलवर ग्रामीण – टीकाराम जूली
सिकराय – ममता भूपेश
सवाई माधोपुर – दानिश अबरार
टोंक – सचिन पायलट
लाडनूं – मुकेश भाकर
डीडवाना – चेतन सिंह डूडी
जायल – मंजू देवी
डेगाना – विजयपाल मिर्धा
परबतसर – रामनिवास गावडिय़ा
ओसियां – दिव्या मदेरणा
सरदारपुर – अशोक गहलोत
जोधपुर – मनीषा पंवार
लूणी – महेंद्र बिश्नोई
बायतु – हरीश चौधरी
वल्लभनगर – प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
डूंगरपुर – गणेश गोगरा
बागीदौरा – महेंद्रजीत सिंह मालवीय
कुशलगढ़ – रमिला खडिय़ा
प्रतापगढ़ – रामलाल मीणा
भीम – सुदर्शन सिंह रावत
नाथद्वारा – सीपी जोशी
मांडलगढ़ – विवेक धाकड़
हिंडोली – अशोक चांदना

दूसरी सूची जल्द,बीकानेर पश्चिम से हो सकती है इसमें घोषणा
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जल्द ही जारी हो सकती है।जिसमें बीकानेर की अन्य सीटों पर घोषणा होगी। इसमें बीकानेर पश्चिम व नोखा की सीटें शामिल हो सकती है। बताया जा रहा है कि दूसरी सूची में करीब 50 से ज्यादा नाम होंगे।