nirmala

तहलका न्यूज,बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठनकर्ता लालजी देसाई ने महिला सेवादल के जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की है। जिसमें बीकानेर शहर महिला अध्यक्ष के पद पर श्रीमती निर्मला बलवेश चांवरिया को नियुक्त किया है। चांवरिया को कांग्रेस सरकार के समय मनोनीत पार्षद रह चुकी है। साथ ही संगठन स्तर पर अनेक पदों पर कार्य किया है। चांवरिया के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशियां जताई है। साथ ही पहली बार किसी दलित महिला को कांग्रेस के मुख्य संगठन की मुखिया बनाने पर सोनिया गांधी,सदन में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी,पूर्व सीएम अशोक गहलोत,प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटसरा,सेवादल केप्रदेशाध्यक्ष हेमसिह शेखावत,पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला का आभार जताया है। चांवरिया ने आने वाले समय में कांग्रेस को ओर मजबूत करने का संकल्प दोहराया।