तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के जेएनवीसी थाना पुलिस व डीएसटी ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार सहित धर-दबोचा है।आरोपी की रायसर निवासी 22 वर्षीय शिवपाल सिंह भाटी है। जिसके पास पुलिस को एक देशी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस मिले हैं।पुलिस ने आरोपी की थार गाड़ी भी जब्त कर ली है।पुलिस के अनुसार पुलिस व डीएसटी को अलग अलग सूचना मिली थी कि व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक सफेद रंग की थार गाड़ी में एक युवक हथियार के साथ मौजूद है।सूचना पर डीएसटी व व्यास कॉलोनी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।शिवपाल सिंह के खिलाफ पहले से तीन मुकदमें दर्ज है।इससे से एकपीलीबंगा थाने में एनडीपीएस एक्ट व नापासर थाने में मारपीट की धाराओं के तहत दो मुकदमें दर्ज हैं।बताया जा रहा है कि आरोपी दो साल पहले उदासर में दारू की अवैध ब्रांच भी चलाता था।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसे हथियार बेचने वाले व्यक्ति का पता लगा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह,डीएसटी के एएसआई दीपक यादव,एएसआई विजय सिंह,कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव व पुखराज शामिल रहे।कार्रवाई में एएसआई दीपक यादव व कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।