859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर थाने में कलयुगी बेटे द्वारा वृद्ध मां,बहन और भांजी पर जानलेवा हमला करने का परिवाद दिया गया है। मामले के अनुसार गोपेश्वर बस्ती निवासी माली देवी पत्नी सीताराम सोनी ने थाने में लिखित रिपोर्ट देते हुए बताया कि मेरे पति का देहान्त आज से पांच वर्ष पूर्व हो गया था मैं अपने पति के मकान में अपने छोटे पुत्र प्रकाश सोनी व उसके परिवार के साथ निवास करती हूँ मेरा छोटा बेटा काम के सिलसिले में बाहर रहता है। मेरा बड़ा पुत्र सुनील व उसकी पत्नी संजू तथा सुनील की तीन पुत्रीयां मेरे पति के घर से चीपते घर में अलग निवास करते है ये लोग मुझ से सम्पत्ति के विवाद को लेकर रंजिश रखते है आये दिन गाली गलौच व झगड़ा करते रहते है। बुधवार को रात्रि करीब 8 बजे में मेरी बेटी मंजू सोनी के घर के आगे बनी चौकी पर बैठी थी। तब सुनील व उसकी पत्नी लाठी व पलास्टीक का पाईप लेकर एकराय होकर मुझे जान से मारने की नियत से आये और मेरे सिर पर सुनिल ने लाठी की मारी, में चिल्लाई तो मेरी बेटी मंजू व पुत्रवधू दौड़कर आये और छुडवाने की कोशिश करने लगे सुनिल मेरी बेटी के घर में घुसकर मेरी दोहिती को बालों से पकड़ककर घसीट कर गली में ले आया और उसके साथ मारपीट करले लगा इसी क्रम में सुनिल की पत्नी ने मेरे पेट पर व बाजू पर पाईप की चोट मारी। तब मेरी बेटी और पुत्रवधू ने बहुत छोड़ाने की कोशिश की लेकिन सुनिल ने कोमल व मुझे नहीं छोड़ा और मारपीट के दौरान कोमल के गले पर सुनिल ने झपटा मारकर लोकेट सहित चेन को तोड़ ली और लुट करने के उद्देश्य से मेरे गले में पहना सोने का लोकेट तोड़कर ले गयी मुझ वृद्ध महिला के शरीर पर कई चोटे आई है इस घटना के सीसीटी फुटेज रिकॉर्ड हुआ है। परिवादियां के पुत्र प्रकाश सोनी ने बताया कि ये आरोपी संपति के विवाद को लेकर लंबे समय से हमसे रंजिश रखते हैं। खबर लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।