crime

तहलका न्यूज,बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक निजी स्कूल की बिल्ड़िग पर काम करते गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयपुर रोड स्थित  स्कूल की बिल्ड़िग पर निर्माण कार्य करते भरतपुर का निवासी श्रमिक अशोक कुमार नीचे गिर गया। जिसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।