महापौर ने पूछी आचार्य की कुशलक्षेम,चिकित्सक से ली स्वास्थ्य की जानकारी
तहलका न्यूज,बीकानेर. नगर निगम की कचरा संग्रहण वाहन से गंभीर रूप से घायल हुए केशव दत्त आचार्य की कुशलक्षेम पूछने महापौर अनिल कल्ला पीबीएम के सुपर स्पेशलिटी सेंटर पहुंचे.इस दौरान उन्होंने केशव दत्त के भतीजे शरद आचार्य से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के साथ-साथ डॉ कपिल पारीक और डॉक्टर दिनेश सोढ़ी से भी स्वास्थ्य संबंधी चर्चा की और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर महापौर ने उनके परिजनों से मुलाकात कर धैर्य रखने की बात कही. आपको बता दे की गोकुल सर्किल पर नगर निगम कचरा संग्रहण की गाड़ी संख्या 72 के चालक की लापरवाही के चलते सेवानिवृत कर्मचारी केशव दत्त आचार्य को गंभीर चोटे लगी. इसके बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. महापौर के साथ हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल के सदस्य रमेश अग्रवाल, ज्योतिषाचार्य हेमचंद्र पुरोहित, प्रियांशु व्यास भी उनके साथ थे. इस दौरान महापौर ने कचरा संग्रहण ठेका कंपनी के संचालक से फोन पर बात कर घायल आचार्य को आर्थिक सहयोग व हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही.
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं