मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
महापौर ने पूछी आचार्य की कुशलक्षेम,चिकित्सक से ली स्वास्थ्य की जानकारी दो दिवसीय 170वां हर्षानंद महोत्सव 14 नवंबर से राजस्थान के रंगों में रंगा आरएसवी का वार्षिकोत्सव आनंदोत्सव बीकानेर शॉपिंग मेले में स्थानीय व्यापारियों को मिल रहा शहरवासियों का समर्थन अब तंग गलियों से भी संग्रहित हो सकेगा कचरा

अब तंग गलियों से भी संग्रहित हो सकेगा कचरा

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
अब तंग गलियों से भी संग्रहित हो सकेगा कचरा


तहलका न्यूज,बीकानेर।तंग और संकरी गलियों वाले रिहायशी इलाकों में घर-घर से कचरा इक_ा करना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है,क्योंकि वहां नगर निगम की बड़ी गाडिय़ां या कचरा ट्रक नहीं पहुंच पाते।इस समस्या के समाधान के लिए शनिवार को आधुनिक और ई-रिक्शा आधारित कचरा वाहनों की रवानगी महापौर अनिल कल्ला द्वारा जस्सूसर गेट के अंदर से हरी झंडी दिखाकर किया गया।इस मौके पर कल्ला ने कहा कि शहर की सफाई की पहली प्राथमिकता के तहत जिन तंग गलियों में ट्रिपर नहीं पहुंच पा रहे। उनमें ये ई रिक्शा कचरा संग्रहण पहुंचेगें। कंपनी की ओर से पहली बार में 20 ई रिक्शा उपलब्ध करवाएं गये है।जो दोनों विधानसभा क्षेत्रों में संकरी गलियों में कचरा संग्रहित करेंगे।आने वाले दिनों में 20 से ज्यादा ओर ई रिक्शा कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध करवाएं जाएंगे ताकि शहर के हर क्षेत्र से कचरा संग्रहित कर स्वच्छ बीकाणा स्वस्थ बीकाणा की परिकल्पना को साकार किया जा सके।इस अवसर पर आयुक्त सिद्धार्थ,पार्षद प्रतिनिधि कमल साध,अनादि पारीक,लक्ष्मण व्यास,पूर्व पार्षद मूलचंद व्यास,ताहिर हुसैन,पुरूषोत्तम रंगा,उपेन्द्र शर्मा,आजाद पुरोहित,मनोज नांगलप्रियांशु व्यास सहित अनेक जने मौजूद  रहे। 

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: