मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

राजस्थान में 13 नई लोकसभा सीटें बनाने की तैयारी,इन सीटों को तोडऩे की सिफारिश

जयपुर।राजस्थान में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़ाकर 38 करने की सिफारिश की गई है।प्रधानमंत्री

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
राजस्थान में 13 नई लोकसभा सीटें बनाने की तैयारी,इन सीटों को तोडऩे की सिफारिश

जयपुर।राजस्थान में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़ाकर 38 करने की सिफारिश की गई है।प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की परिसीमन पर तैयार स्टडी रिपोर्ट के आधार पर ऐसा किया गया है।रिपोर्ट में लोकसभा की 13 नई सीटें बनाने के लिए मौजूदा 7 लोकसभा सीटों को दो और तीन भागों में बांटने का प्रस्ताव है।रिपोर्ट में चूरू लोकसभा सीट को दो भागों में बांटकर एक और नई लोकसभा सीट बनाने की सिफारिश है।जयपुर,जयपुर ग्रामीण,जोधपुर,सीकर, उदयपुर और बांसवाड़ा सीटों को तीन-तीन भागों में बांटने का प्रस्ताव है।18 सीटों को यथावत रखने का सुझाव है।उनकी सीमाओं में किसी तरह का बदलाव या छेड़छाड़ नहीं करना है।

diwali

इन 7 सीटों को बांटने की सिफारिश

राजस्थान में जिन 7 सीटों को बांटने की सिफारिश की गई है,उनमें 4 पर बीजेपी के और तीन पर विपक्षी पार्टियों के सांसद हैं।जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सांसद हैं।उदयपुर से बीजेपी के मन्नालाल रावत,जयपुर से बीजेपी की मंजू शर्मा और जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह बीजेपी सांसद हैं।बांसवाड़ा सीट से बीएपी के राजकुमार रोत,सीकर से सीपीएम के अमराराम सांसद हैं। जिस चूरू की सीट को दो हिस्सों में बांटने की सिफारिश है,वहां से कांग्रेस के राहुल कस्वां सांसद हैं।

किसी एससी सीट को तोड़ने की सिफारिश नहीं

परिसीमन के बाद एससी,एसटी सीटों की भी संख्या बढ़ेगी।रिपोर्ट में दो एसटी सीटों को तोड़ने का सुझाव है,किसी एससी सीट को तोड़ने की सिफारिश नहीं की है।प्रदेश में अभी एससी के लिए 4 और एसटी के लिए 3 सीटें रिजर्व हैं।बीकानेर ,श्रीगंगानगर, भरतपुर और करौली- धौलपुर सीट एससी के लिए आरक्षित है। उदयपुर,बांसवाड़ा- डूंगरपुर और दौसा लोकसभा सीट एसटी के लिए आरक्षित है।

रिपोर्ट में अपनाए गए मापदंड अलग

पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद की परिसीमन पर तैयार स्टडी रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है।हालांकि परिसीमन पर फाइनल फैसला परिसीमन आयोग करता है।पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद की इस स्टडी रिपोर्ट ने परिसीमन का संभावित गणितीय मॉडल प्रस्तावित किया है। इस रिपोर्ट को मानना या नहीं मानना परिसीमन आयोग पर निर्भर है।पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में नई सीटों के मापदंड परिसीमन आयोग से अलग हैं।

हर चीज के लिए मापदंड तय

सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में आबादी का अनुपात लगभग एक समान रखा जाता है।क्षेत्रफल के हिसाब से भी समानता रखने का प्रावधान है।एक लोकसभा क्षेत्र में आने वाले उपखंड,तहसील,विधानसभा सीट के पूरे इलाके शामिल करने का मापदंड तय है।लोकसभा सीट में किसी भी विधानसभा क्षेत्र, तहसील के पूरे इलाके को ही शामिल किया जाता है। किसी भी विधानसभा क्षेत्र,तहसील को दो अलग अलग लोकसभा सीटों में नहीं रखा जाता है।

 1977 के बाद नहीं बढ़ी लोकसभा की सीटें

राजस्थान में 1977 के लोकसभा चुनावों में सीटों की संख्या 23 से बढ़ाकर 25 की गई थी।तबसे लोकसभा की सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है।2001 में 84वें संविधान संशोधन के तहत देशभर में लोकसभा की सीटों की संख्या को 2026 तक फ्रीज कर दिया गया था।इनकी संख्या को घटाने-बढ़ाने पर रोक लगाई गई थी।इसके कारण 2008 में हुए परिसीमन में सीटों की संख्या नहीं बदली।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: