मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

बीकानेर में लॉटरी से हुआ उपप्रधान का फैसला,इनका हुआ भाग्योदय

A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बीकानेर में लॉटरी से हुआ उपप्रधान का फैसला,इनका हुआ भाग्योदय


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के 15 पंचायत समितियों में शनिवार को हुए उपप्रधान के चुनावों में कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन दोहराते हुए बीठनोक में उपप्रधान भाजपा से छीन लिया है।जहां कांग्रेस 10 प्रधान बना पाई थी।वहीं शनिवार को 11 उप प्रधान बनाने में कामयाब हुई।जिसमें एक आरएलपी समर्थित उप प्रधान शामिल है।वहीं भाजपा 3 पंचायतों में अपने उपप्रधान बनाने मेें कामयाब हो पाई है। नोखा में भाजपा के विशाल सिंह लॉटरी से उप प्रधान बने। 
ये बने उपप्रधान
बीकानेर पंचायत समिति -पन्नाराम नायक कांग्रेस 
कोलायत पंयायत समिति-रामेश्वर कुमावत कांग्रेस
लूणकरणसर पंचायत समिति-सुरेश ढूढाणी कांग्रेस
नोखा पंचायतत समिति-विशाल सिंह भाजपा -लॉटरी से जीत
खाजूवाला पंचायत समिति-करणाराम पूनिया- भाजपा 
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति-मामराज थोरी कांग्रेस
बीठनोक पंचायतत समिति-धनी कंवर कांग्रेस
पांचू पंचायत समिति-सतू देवी भाजपा
छत्तरगढ पंचायत समिति-पूर्णाराम थालोड़ कांग्रेस
बज्जू खालसा पंचायत समिति-नाता कांग्रेस
हदां पंचायत समिति-सहीराम विश्नोई कांग्रेस
रीड़ी पंचायत समिति-केशूराम आरएलपी
जसरासर पंचायत समिति-मंजू देवी कांग्रेस
रूणियाबास पंचायत समिति-मांगीलाल कूकना कांग्रेस

पूगल पंचायत समिति-कमला देवी कांग्रेस

 

बीकानेर प्रधान-उपप्रधान की ने की विधायक व पूर्व मंत्री से मुलाकात
बीकानेर पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान जगदीश कस्वां व उप प्रधान पन्नाराम नायक ने आज विधायक सुशीला डूडी,पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल,भंवर सिंह भाटी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।इस दौरान उनके साथ जिला परिषद सदस्य शिवलाल गोदारा,सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास कूकणा सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे। 

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: