मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी के लिये मैंपिग अनिवार्य

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी के लिये मैंपिग अनिवार्य

तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान में रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर एक जरूरी अपडेट सामने आया है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है।इसके तहत परिवार के मुखिया के बैंक खाते में बदलाव होने पर उसकी जानकारी अपडेट करवाना जरूरी होगा।अगर आपके परिवार के मुखिया का बैंक खाता बदल गया है और आपने  अभी तक नए खाते की जानकारी अपडेट नहीं करवाई है,तो जल्द ही यह काम पूरा कर लें। ऐसा नहीं करने पर गैस सिलेंडर की सब्सिडी मिलने  में परेशानी हो सकती है।
गैस सिलेंडर सब्सिडी के लिए मैपिंग करवाना जरूरी
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार,जिन परिवारों के मुखिया का बैंक खाता बदल गया है,उन्हें नए बैंक खाते की जानकारी जन आधार और एलपीजी सब्सिडी पोर्टल पर अपडेट करवानी होगी।जिला रसद अधिकारी ने बताया कि बैंक खाता बदलने की स्थिति में नए खाते की जानकारी अपडेट करवाना जरूरी है।इसके लिए परिवार के सदस्य खाद्य विभाग के पोर्टल पर जाकर या नजदीकी राशन डीलर के माध्यम से जन आधार और एलपीजी आईडी की मैपिंग करवा सकते हैं।
किन लोगों को करवानी होगी मैपिंग?
अगर आपके परिवार में नीचे दी गई कोई स्थिति है, तो आपको अपनी जानकारी जरूर चेक कर लेनी चाहिए:
    परिवार के मुखिया का बैंक खाता बदल गया है।
    पुराना बैंक खाता बंद हो चुका है।
    सब्सिडी के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करवानी है।
    जन आधार और एलपीजी आई की मैपिंग करवानी बाकी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: