मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर हत्या

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर हत्या


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नापासर थाना इलाके में एक युवक की पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि मृतक नापासर थाने का हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप निम्बडिया था।जिसकी लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी है।जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम गुसाईंसर गांव में कुछ बदमाशों ने रामस्वरूप पर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।अधमरी हालत में उसे छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए।लहूलुहान हालत में हिस्ट्रीशीटर को देखकर आसपास के लोगों ने उसे संभाला और पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।है।दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। रामस्वरूप को दो अगस्त को ही जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने हथियार खरीद फरोख्त के एक मामले में गिरफ्तार किया था।रामस्वरूप निंबड़िया के खिलाफ अलग अलग थानों में 18-20 मुकदमें दर्ज थे।बता दें कि रामस्वरूप निंबड़िया व गोपाल जाखड़ ने रामस्वरूप गाट के पिता की हत्या की थी। ताऊ के साथ भी मारपीट की थी मगर वह बच गया। तब से ही रामस्वरूप गाट बदले की आग में झुलस रहा था। दोनों पक्षों की रंजिश पुरानी है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलने पर नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं।गंगाशहर सीओ प्रहलाद राय भी मौके पर पहुंचे।थानाधिकारी ने बताया कि रामस्वरूप के साथ मारपीट किन कारणों से हुई और इसमें कौन-कौन शामिल थे,इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।फिलहाल आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस गुंसाईसर गांव में तैनात किया गया है। पिटाई करने वालों की तलाश की जा रही है।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: