20 लाख की एवज में वसूले एक करोड़,इन दस जनों के खिलाफ मामला दर्ज
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना में रूपये देने के बदले अत्यधिक ब्याज वसूलने वालों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।जिसमें दस जनों को आरोपी बनाया गया है।जानकारी मिली है कि सोनीगिरी कुंआ निवासी पीडि़ता ने चूनगरान मोहल्ला निवासी प्रकाश निर्मल उर्फ लालजी मोदी पुत्र गौरीशंकर मोदी,बजरंग मोदी पुत्र गौरीशंकर मोदी,गंगानगर निवासी रूबी पुरी हबीब पेंटर,शहनाज़ मोदी पत्नी बजरंग मोदी,संगीता निर्मल पत्नी प्रकाश निर्मल,विश्वकर्मा गेट निवासी नंद किशोर सोनी पुत्र रामकिशन सोनी,देशनोक निवासी राजेश सोनी पुत्र नेमचंद सोनी,सर्वोदय बस्ती निवासी मोहम्मद जिया-उल-हक व चुंगी चौकी निवासी उमेश सियाग के खिलाफ एसपी को शिकायत की थी।पीडि़ता के अनुसार वह व उसके पति स्वर्ण आभूषण का कार्य करते हैं।इसी संबंध में 2022-23 में पीडि़ता के पति प्रकाश निर्मल उर्फ लालजी मोदी से मुलाकात हुई।लालजी ने कहा कि उसकी काफी जान पहचान है।अगर जड़ाऊ का व्यापार पार्टनरशिप में करें तो अच्छा मुनाफा हो जाएगा।लालजी ने कहा कि व्यापार में पैसा वह लगाएगा,नफा नुकसान के आधार पर पार्टनरशिप चलेगी।लालजी का हिस्सा 20 प्रतिशत तय हुआ।पीडि़ता के अनुसार लालजी ने 2023-24 में पहली बार दो लाख रूपए व्यापार में डाले।इसके बाद अलग अलग समय में कुल 15-20 लाख रूपए व्यापार में डाले। लेकिन कुछ समय बाद लालजी अपनी बात से पलट गया। वह 30 रूपए सैकड़ा ब्याज मांगने लगा।मुनाफे को ब्याज में एडजस्ट करने लगा।पीडि़ता के अनुसार आरोपी उसके पति को दबाने लगा।30 रूपए सैकड़ा ब्याज भरते भरते जब वह थक गये तो लालजी को कहा गया कि अब ब्याज भरने की हिम्मत नहीं है।तब लालजी ने कहा वह अपने भाई बजरंग से ब्याज पर पैसे लाकर देगा।पीडि़ता के अनुसार आरोपी लालजी उसके पति को आगे से आगे उलझाता गया।वह पहले बजरंग से ब्याज पर पैसे लाकर देने की बात कहता।जो पैसे आते वह भी ब्याज में समायोजित कर लेता। इस तरह से ब्याज पर ब्याज लगाता रहा।
20 लाख की एवज में एक करोड़ की वसूली
पीडि़ता के अनुसार लालजी ने व्यापार में 15-20 लाख रूपए लगाए थे लेकिन ब्याज के नाम पर करीब एक करोड़ रूपए की वसूली कर ली।इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। इसके बाद कई केस लगाए।बजरंग ने अपनी साली रूबी से गंगानगर में बीस लाख रुपए का चैक बाउंस का केस लगाया।जबकि उसका पति ना तो कभी रूबी से मिला और ना ही गंगानगर गया।ऐसे ही राहुल गहलोत,राजेश,बजरंग आदि ने भी चैक अनादरण के अलग अलग मुकदमें लगाए।पीडि़ता का कहना है कि उनका दस आरोपियों में लालजी के अतिरिक्त किसी से कोई लेन-देन नहीं हुआ।इसके बावजूद इतने फर्जी मुकदमें लगा दिए।आरोप है कि इस दौरान कई बार घर आकर धमकियां दी गई। शराबियों को घर भेजा गया।भरपूर आर्थिक व मानसिक शोषण किया गया।पीडि़ता का यह भी आरोप है कि शहनाज़ ने पैसे चुकाने के लिए वेश्यावृति करने का ऑफर भी दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं