मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

पूर्व मंत्री के घर के पास हवेली में चोरी,चुरा ले गये स्वर्ण नक्काशी टाइल्स

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
पूर्व मंत्री के घर के पास हवेली में चोरी,चुरा ले गये स्वर्ण नक्काशी टाइल्स


शहर के नयाशहर थाने का मामला
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर मेें चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि वे अब खुलेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।जिसके चलते एक ही मकान में पिछले 15 दिनों में आधा दर्जन बार चोरी की वारदात हो गई है।हालात यह है कि सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।ताजा मामला नयाशहर थाना इलाके का है।जहां डागा मोहल्ला में चोरी की वारदात हुई है।पता चला है कि अशोक डागा की हवेली में पिछले एक पखवाड़े में आधा दर्जन बार चोरी हुई है।जिसमें चोर दीवार पर सोने की नक्काशी की हुई टाइल्स चुरा ले गया है।इतना ही नहीं चोर यहां लगी इटालियन टाइलों को भी तोड़कर ले गया है।मोहल्लेवासियों का कहना है कि करीब एक से दो बजे के बीच यह चोर इस मकान में चोर के लिये आता है।जो सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला है।मजे की बात तो यह है कि अलग अलग दिनों के सीसीटीवी में एक ही चोर की नजर आ रहा है।जिससे आभास होता है कि चोरी करने वाला एक ही जना है।सूचना पर थाने के हैड कानि जैसाराम एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर अशोक डागा के घर से इसके अलावा क्या सामान चोरी हुआ है। 
पूर्व मंत्री के घर के पास,हो रही चोरियां
यह चोरी की वारदातें हो रही है वह पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला के घर के पास का क्षेत्र है।दो साइड वाली इस हवेली में गार्ड भी रहता है।उसके बाद भी लगातार आधा दर्जन बार चोरी होना कही न कही सवाल पैदा करता है। हालांकि सीसीटीवी में कैद व्यक्ति स्कूटी पर आकर पहले मुआयना करता है।फिर चोरी की वारदात को अंजाम देता है।इसको लेकर क्षेत्र के निवासियों में भय का माहौल पैदा हो गया है। 
दीपावली से पहले से चल रहा क्रम
एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि यह क्रम करीब दो माह से चल रहा है,जिसमें एक ही जना बार बार अलग अलग घरों में चोरी की वारदातें कर रहा है।जिसके कई सीसीटीवी फुटेज सामने आएं है।उधर पुलिस ने चुनाव में नफरी लगी होने के कारण गश्त नहीं देने की बात कहते हुए चोर को पकडऩे में असमर्थता जताई और अब मुश्तैदी से इस काम में लगने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: