मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय आरोपी को दबोचा

A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय आरोपी को दबोचा

 



तहलका न्यूज,बीकानेर।संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय और वांछित सहयोगी नरेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व तथा वृताधिकारी (वृत्त नगर) अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने थाना स्तर पर टीम गठित की।तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी विनोबा बस्ती निवासी 27 वर्षीय नरेश बिश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोटगेट थाने के प्रकरण संख्या 278 में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत वांछित रोहित गोदारा गैंग का मुख्य व सक्रिय प्रथम स्तर का अपराधी है।बीकानेर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ हत्या का प्रयास,रंगदारी,फिरौती/वसूली और फायरिंग कर  डराने-धमकाने जैसे संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। 
​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
​इस कार्रवाई में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के साथ हैडकांस्टेबल हेतराम,अमृत लाल,सहीराम,डीएसटी के कांस्टेबल देवेन्द्र,संजय कुमार और नरेश कुमार शामिल रहे।फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ और अनुसंधान किया जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: