मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
24 फीट गहरे गढ्ढे बिताएं 9 घंटे,मौत के साए में निकाली पूरी रात दस करोड़ ज्यादा लेकर ब्लैक लिस्टेड कचरा संग्रहण कंपनी उठा रही है शहर की गंदगी पंचायती राज संस्थाओं की महत्त्वपूर्ण कड़ी हैं सरपंच : मेघवाल अग्रवाल परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा में 17 दिसम्बर से कोलायत के लाल बने उप जिला प्रमुख

24 फीट गहरे गढ्ढे बिताएं 9 घंटे,मौत के साए में निकाली पूरी रात

A
4 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
24 फीट गहरे गढ्ढे बिताएं 9 घंटे,मौत के साए में निकाली पूरी रात


तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम की लापरवाही के कारण अनेक हादसे शहर मेें हो चुके है और इन हादसों के चलते कई अपनी जान भी गंवा चुके है।उसके बाद भी निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। कहने को शहर में खुले नाले बंद करने के दावे किये जा रहे है।परन्तु इन खुले नालों की बदइंतजामी एक बार फिर किसी बड़ी अनहोनी को दावत देती नजर आई।हरासर हवेली  के सामने फुटपाथ निर्माण के लिए मुख्य नाले का एक हिस्सा खुला छोड़ दिया जाना एक युवक के लिए करीब साढ़े नौ घंटे की जानलेवा परीक्षा  साबित हुआ।घटना बीती रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच की है। सुरेन्द्र वाल्मीकि टॉयलेट के लिए पैदल निकले थे और एमएन हॉस्पिटल  के सामने स्थित छपरे में सोने जा रहे थे।रात के अंधेरे में खुले हिस्से का अंदाजा न लग पाने से वे सीधे 24 फीट गहरे नाले में जा गिरे।नाले के  भीतर करीब आठ फीट गहरा पानी बह रहा था,लेकिन जिस स्थान पर सुरेन्द्र गिरा, वहां कचरे और मिट्टी की एक मोटी परत जमी थी।इसी परत ने उन्हें तेज बहाव में डूबने से बचाए रखा।अंधेरे के बावजूद सुरेन्द्र हिम्मत जुटाकर नाले के भीतर करीब 50 मीटर तक आगे बढ़े और जहां तक मिट्टी-कचरे की परत थी,वहां जाकर बैठ गया।उसने रात में मदद के लिए कई बार आवाजें लगाईं,लेकिन सुनसान रात में किसी ने नहीं सुना।मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होने से वे किसी को फोन भी नहीं कर सके।सुबह उजाला होने पर वे नाले के दूसरे खुले हिस्से के पास पहुंचे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।सुबह करीब 8 बजे वहां से गुजर रहे दो कॉलेज छात्रों ने आवाज सुनी।सुरेन्द्र ने ऊपर की ओर देखकर हाथ उछाले तो  छात्रों की नजर उन पर पड़ी।उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया।इलाका वार्ड 13 में आता है,लेकिन सूचना मिलते ही वार्ड 52 के पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे।इसके बाद नगर निगम की जेसीबी मंगवाकर सुरेन्द्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया।हैरानी की बात रही कि साढ़े नौ घंटे नाले में फंसे रहने के बावजूद उन्हें न तो गंभीर चोट आई और न ही उनका हौसला टूटा।
आपबीती: मौत मान ली थी,ऊपर वाले ने दूसरी जिंदगी दी
रात करीब साढ़े 11 बजे टॉयलेट के लिए निकला था और एमएन हॉस्पिटल के सामने छपरे में सोने जा रहा था।अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं दिया और नाले में गिर पड़ा।शुरू में घबरा गया,मोबाइल निकाला तो बैटरी खत्म होने से बंद था।गनीमत रही कि गिरने की जगह कचरा और मिट्टी थी,जिसके नीचे पानी बह रहा था।अंधेरे में 50 मीटर तक अंदर चलकर बैठ गया।सुरेन्द्र ने बताया कि पूरी रात नींद नहीं आई,यही घबराहट रही कि सुबह तक जिंदा बच भी पाऊंगा या नहीं।सुबह दूसरे गड्ढे के पास रोशनी दिखी तो चिल्लाया और हाथ उछाले,तब छात्रों ने देखा और जान बची। 
ठेके और औपचारिकताओं में उलझा निगम,पहले भी जा चुकी है जान
इस घटना ने नगर निगम और जिम्मेदार महकमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।आरोप है कि जिम्मेदार विभाग केवल ठेकों की औपचारिकताओं में उलझे रहते हैं और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा बैरिकेडिंग नहीं करते।व्यस्त यातायात वाले इस मार्ग पर अस्थायी वाहन स्टैंड बना दिया गया है,जिस पर आरटीओ व पुलिस भी मौन है।पास ही शराब की दुकान होने से रात में जोखिम और बढ़ जाता है।पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने दिन में एक्सईएन चिराग गोयल से मिलकर इस नाले के साथ-साथ नगर निगम के पीछे स्थित खुले नाले को भी तुरंत ढकने की मांग की,क्योंकि वहां पूर्व में गिरकर एक युवक की मौत हो चुकी है।
सीवर गैस का खतरा-9 घंटे बंद नाले में बचे रहना असाधारण
विशेषज्ञों के अनुसार बंद या ढके हुए नालों में मल-जल और कचरे के सडऩे से बेहद खतरनाक सीवर गैस बनती है।इसमें मुख्य रूप से चार गैसें  शामिल होती हैं। मीथेन: ऑक्सीजन की कमी में कचरे के सडऩे से बनती है,जो अत्यधिक ज्वलनशील होकर धमाके का कारण बन सकती है।हाइड्रोजन सल्फाइड: सड़े अंडे जैसी गंध वाली यह गैस हवा से भारी होने से नीचे जमा होती है और सांस के साथ जाने पर कुछ ही पलों में बेहोशी व जानलेवा साबित हो सकती है। अमोनिया व कार्बन डाइऑक्साइड: अमोनिया आंख-गले में तीव्र जलन व श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचाती है,जबकि कार्बन डाइऑक्साइड ऑक्सीजन घटाकर दम घोंटती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: