मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

12 घंटे में दुकान लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार,चोरी भी कबूली

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
12 घंटे में दुकान लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार,चोरी भी कबूली


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के छत्तरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार से हुई लूट के मामले को महज 12 घंटे में सुलझा लिया है और दो आरोपियों को दबोच लिया है।खाजूवाला के सीओ विजयपाल यादव की देखरेख में की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की है।थानाधिकारी नवनीत सिंह धारीवाल के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार (26) पुत्र शिव कुमार और संदीप कुमार (22) पुत्र कृष्ण लाल के रूप में हुई है।दोनों आरोपी श्रीगंगानगर जिले की रावला मंडी क्षेत्र के चक 3 डीओएल और चक 2 डीओएल के रहने वाले हैं। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस आरोपियों ने दुकानदार राकेश नावरियां से नकदी और जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज लूटे थे।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ के निर्देश पर विशेष दल बनाया गया, जिसने रातभर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।इस अभियान में सिपाही राजेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही,जबकि हवलदार भानुप्रताप गिरी और सिपाही पारसराम सहित पूरी टीम ने नाकाबंदी व तलाश में जुटकर आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पीडि़त दुकानदार से लूटी गई राशि और जमीन के कागजात भी बरामद कर लिए हैं।अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने से दुकानदार और उनके परिवार ने राहत महसूस की है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बीते महीने मोतीगढ़ स्थित करणी माता मंदिर से छत्र चोरी करने की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।पुलिस अब उनसे अन्य वारदातों तथा संभावित गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: