कोलायत के लाल बने उप जिला प्रमुख
तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख चुनाव में वार्ड 11 से जीते कांग्रेस प्रत्याशी मदन चौहान ने विजय घोषित किये गये।उन्होंने भाजपा के मांगीलाल को सात मतों के अंदर से हराया।निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मदन चौहान को 31 वोट मिले।वहीं भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल को 8 वोट मिले।मदन चौहान ने 23 वोटों से जीत हासिल की। जबकि दो सदस्यों ने वोट नहीं डाला। ये दोनों ही कांग्रेस के सिम्बल से जीते हुए सदस्य है। कांग्रेस के लिए लगातार दूसरा दिन जश्न से भरा रहा।
41 में से 39 सदस्यों ने किया मतदान
उप जिला प्रमुख चुनाव में कुल 41 सदस्यों में से 39 ने मतदान किया,जबकि दो सदस्य वोट डालने नहीं पहुंचे। मतदान नहीं करने वालों में कांग्रेस की बागी सरिता चौहान और जिला परिषद सदस्य सलामती शामिल रहीं।
पूर्व जिला प्रमुख के बेटे हैं मदन चौहान
कांग्रेस ने कोलायत निवासी मदन चौहान को प्रत्याशी बनाया था। वे पूर्व जिला प्रमुख पूर्णाराम चौहान के बेटे हैं।वहीं,भाजपा ने नोखा के रासीसर निवासी मांगीलाल को उम्मीदवार बनाया था।भाजपा ने पहले धापू कंवर को प्रत्याशी बनाया था,लेकिन बाद में उनका नाम वापस लेकर मांगीलाल को उम्मीदवार बनाया।
धापू कंवर से फिर छीना टिकट
मजे की बात तो यह है कि जिला परिषद के प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की किरकरी न केवल कम सीटें हासिल होने पर हुई है।बल्कि प्रत्याशी को लेकर भी हुई है। प्रमुख चुनाव के दौरान धापू कंवर को अधिकृत प्रत्याशी बनाकर बाद में उनका नामांकन वापिस ले लिया और कांग्रेस के बागी को समर्थन दे दिया तो आज फिर उप प्रमुख के चुनाव में पहले धापू कंवर को ही टिकट दिया गया।बाद में फिर एनवक्त प्रत्याशी बदलकर मांगीलाल को अपना उम्मीदवार बनाया। हालांकि नतीजे में किसी प्रकार का अंतर नहीं आया। परन्तु भाजपा की इस रणनीति से राजनीतिक गलियारों में किरकिर जरूर हुई है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं