मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

अग्रवाल परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा में 17 दिसम्बर से

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
अग्रवाल परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा में  17 दिसम्बर से

तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर के श्याम भक्तों के लिए 17 से 23 दिसंबर तक विशेष रहने वाला है।रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि-सिद्धि पैलेस में  सत्यनारायण अग्रवाल परिवार द्वारा श्री मद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।आयोजन को लेकर सभी बीकानेर वासियों  में उत्साह है।श्री श्याम मित्र मंडल,करनी नगर द्वारा व्यवस्थाओं मे पूर्ण सहयोग किया जा रहा है ताकि आयोजन अपने भव्य रूप में हो सके।इस बार आयोजन को पिछले वर्षों की तुलना में व्यापक स्वरूप दिया गया है।आयोजकों की योजना है कि रिद्धि-सिद्धि पैलेस में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए,जहां बीकानेर के  भक्तों को श्रीनाथ जी की अदभुत छवि का दर्शन,भव्य दरबार,फूलों का श्रृंगार,भजन-कीर्तन,इत्र और पुष्प वर्षा,छप्पन भोग देखने का मौका मिलेगा।आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य सनातन प्रेमियों को बीकानेर  के धार्मिक वातावरण की अनुभूति कराना है।कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए बैठने की अच्छी व्यवस्था की जा रही है और आने के लिए नि:शुल्क बसों की विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है,ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले सनातन प्रेमियों  को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस बार खास होगा ‘श्री श्याम कीर्तन’
आयोजन के बीच में 21 दिसम्बर  को कथा समापन के पश्चात श्री श्याम मित्र मंडल अपने मंडल की वर्षगांठ भव्य कीर्तन से मनाएगा  जिसमें बाबा का भव्य दरबार, इत्र वर्षा,केसर की होली,विशाल दरबार की सजावट के साथ पूरे आयोजन स्थल को भी श्याम भक्ति के अनुरूप सजाया जाएगा। श्यामभक्त विनोद गोयल रिद्धि-सिद्धि  रिजोर्ट और श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के सनातन प्रेमियों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। अग्रवाल जी का कहना है कि यह आयोजन सभी सनातन प्रेमियों का अपना आयोजन है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: