मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
24 फीट गहरे गढ्ढे बिताएं 9 घंटे,मौत के साए में निकाली पूरी रात दस करोड़ ज्यादा लेकर ब्लैक लिस्टेड कचरा संग्रहण कंपनी उठा रही है शहर की गंदगी पंचायती राज संस्थाओं की महत्त्वपूर्ण कड़ी हैं सरपंच : मेघवाल अग्रवाल परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा में 17 दिसम्बर से कोलायत के लाल बने उप जिला प्रमुख

दस करोड़ ज्यादा लेकर ब्लैक लिस्टेड कचरा संग्रहण कंपनी उठा रही है शहर की गंदगी

A
5 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
दस करोड़ ज्यादा लेकर ब्लैक लिस्टेड कचरा संग्रहण कंपनी उठा रही है शहर की गंदगी


तहलका न्यूज,बीकानेर।आमतौर पर सरकारी विभागों की ओर से निविदा निकालकर विकास कार्य करवाने,संविदाकर्मियों की नियुक्ति तथा कचरा संग्रहण के काम करवाएं जाते है। जिसमें नियमानुसार निविदा में कम राशि वाले को ठेका कार्य दिया जाता है।परन्तु बीकानेर में ऐसा नहीं है।यहां तो न्यूनतम निविदा राशि से दस करोड़ रूपये ज्यादा मांगने वाली ब्लैक लिस्टेड कंपनी को ठेका देने की परम्परा सी बनती जा रही है।इसका जीता जागता  उदाहरण नगर निगम की कचरा संग्रहण व्यवस्था है।जिसमें लालफीताशाही ने अत्यधिक राशि भरने वाली तीन वर्ष के लिये नगर परिषद झालावाड़ ने 19 अक्टूबर 2023 को एक आदेश जारी कर निलंबित कोटा की कंपनी को शहर के कचरा संग्रहण का ठेका दिया है।मजे की बात तो यह है कि इसी कंपनी ने कोटा में कम रेट पर कचरा संग्रहण का कार्य किया है।लेकिन बीकानेर में निविदा प्रक्रिया में तथ्यों को छिपाने वाली इस कंपनी द्वारा शहर में मौत के ट्रिपर चलाने के बाद भी निगम के अधिकारियां ने इसकी जांच पड़ताल तक की जहमत नहीं उठाई।हालात यह है कि निगम के अधिकारी न तो कंपनी के साथ निगम से हुए एमओयू को निगम के जनप्रतिनिधियों से साझा कर रहे है और न ही कचरा संग्रहण टिपरों द्वारा चोटिल शहरवासियों और मृतक के परिजनों से किसी प्रकार की बातचीत कर वेदना प्रकट की जा रही है।इतना ही नहीं इस कंपनी को किसी प्रकार का नोटिस तक जारी नहीं किया गया है कि आखिर शहर में कचरा संग्रहण के लिये दौड़ रही गाडिय़ों के दस्तावेज,वाहन चालक के लाइसेंस,नंबर प्लेट आदि क्यों नहीं लगाई जा रही है।निगम अधिकारियों व जिले के मालिक कलक्टर की ओर से इस गंभीरता पर अनदेखी कही न क ही राजनीतिक शून्यता की ओर इशारा कर रही है। आचार्य परिवार ने कहा यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है,क्योंकि पकड़े गये चालक ने बयान दिए है कि वह तो कचरा संग्रहणकर्ता है,लेकिन उसे टिपर पकड़ा दिया गया। 
मृतक आचार्य के परिजनों ने उठाएं सवाल
विगत दिनों नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर की टक्कर से घायल केशव दत्त आचार्य की मौत के बाद आज मीडिया के समक्ष आएं परिजनों ने कचरा संग्रहण व्यवस्था,ठेका प्रणाली और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।पत्रकार वार्ता के दौरान मृतक के भतीजे डॉ.शरद दत्त आचार्य ने मामले की निष्पक्ष जांच,संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने और शहर में संचालित कचरा संग्रहण वाहनों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक न्याय के लिये आन्दोलन का बिगुल बजा दिया है।आचार्य ने कहा कि परिवार ने सवाल उठाया कि चालक के लाइसेंस,नियुक्ति,पुलिस सत्यापन और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी किसकी थी? वाहन की फिटनेस,बीमा,जीपीएस  व्यवस्था और नियमित निरीक्षण कौन कर रहा था? इन सभी बिंदुओं पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों की भूमिका स्पष्ट करें।उन्होंने कहा कि केवल चालक की गिरफ्तारी से पूरे मामले की जिम्मेदारी तय नहीं होती और वाहन संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जांच  जरूरी है।
पुलिस पर भी जताया संदेह,जनप्रतिनिधियों को भी चेताया
आचार्य का कहना है कि पुलिस द्वारा घटना का सीसीटीवी क्यों नहीं उपलब्ध करवाया जा रहा है।कंपनी के मैनेजर की धारा 151 के तहत गिरफ् तारी महज दिखावा थी। इस घटना के इतने समय बाद भी चालान पेश नहीं करना।पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठाता है।आचार्य परिवार ने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर गंभीरता नहीं दिखाते है तो आगामी चुनाव में उनसे सवाल रहेगा।यह उनके परिवार नहीं बल्कि पूरे शहर का अहम मुद्दा है।जिससे न जाने कितने लोग प्रभावित हो रहे है।गौरतलब रहे कि 31 अक्टूबर 2026 को केशव दत्त आचार्य स्कूटर से जा रहे थे,तभी नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं तथा उपचार के दौरान 9 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई।
एसीबी में शिकायत
परिवार ने बताया कि संभावित अनियमितताओं की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक से फोन पर संपर्क किया गया है।साथ ही बीकानेर एसीबी में शिकायत प्रस्तुत कर दस्तावेजों के आधार पर जांच की मांग की गई है।परिवार ने नगर निगम आयुक्त से सत्यापित रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने तथा लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने का आग्रह किया है।इसके अलावा जिला प्रशासन,सांसद,विधायकों,महापौर,उपमहापौर और पार्षदों से भी इस मामले को नागरिक सुरक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता के मुद्दे के रूप में उठाने की अपील की गई है।
ये की है मांग
परिवार की प्रमुख मांग है कि दुर्घटना की निष्पक्ष जांच सक्षम एजेंसी से करवाई जाए,वाहन चालक और ठेका एजेंसी की जिम्मेदारी तय हो तथा संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शहरभर में कचरा संग्रहण वाहनों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और जिम्मेदारी सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई हो।परिजनों ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के  खिलाफ नहीं,बल्कि जवाबदेही,पारदर्शिता और आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए है।कचरा संग्रहण व्यवस्था के टेंडर,अनुबंध की शर्तों,राशि,संबंधित कंपनियों और एजेंसियों की वैध स्वीकृति को लेकर भी परिवार ने पारदर्शिता की मांग की है।परिवार के अनुसार,वर्तमान में कचरा संग्रहण कार्य किस अनुबंध या स्वीकृति के आधार पर संचालित हो रहा है और भुगतान की  व्यवस्था क्या है,इसका पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक होना चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: