मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

गोविन्द का कांग्रेस को तंज,दो पंचायत समितियों पर दिखाया आईना,भाजपा तीन पर काबिज

A
4 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
गोविन्द का कांग्रेस को तंज,दो पंचायत समितियों पर दिखाया आईना,भाजपा तीन पर काबिज

 


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले की15 पंचायतों के प्रधानों के लिये आज हुए चुनावों में कांग्रेस को झटका लगा है।जिले की दो पंचायत समितियों में पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल के समर्थक निर्दलीय प्रधान बने है।जिन्होंने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों को हराया है।जबकि इन दोनों पंचायतों में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत था।इसमें एक  छत्तरगढ़ पंचायत समिति से उनका पुत्र गौरव चौहान व दूसरा खाजूवाला पंचायत समिति से निर्दलीय  कलावती सींवर शामिल है।इनमें कलावती ने अपनी ही पार्टी की सुनीला पूनिया को मात दी है।जिले की 12 पंचायत समितियों में से 10 पंचायतों में कांग्रेस,तीन में भाजपा और दो में निर्दलीय प्रधान निर्वाचित हुए है।बीकानेर पंचायत समिति में कांग्रेस के जगदीश कस्वां,लूणकरणसर में परमेश्वरी देवी गोदारा,पूगल में मंजूरा बानो,श्रीडंूगरगढ़ में कांग्रेस की सुमित्रा पारीक,रिडी में कांग्रेस की संतोष देवी,बज्जू खालसा से कांग्रेस जाली मेघवाल,रूणिया बास से कांग्रेस से धर्माराम,कोलायत से कांग्रेस से देवीसिंह,हदां में कांग्रेस की ममता मेघवाल निर्विरोध,जसरासर से गीता  देवी निर्विरोध प्रधान बने है।तो भाजपा ने तीन पंचायत समितियों पर कब्जा किया है।इसमें नोखा से मंजू लूणावत,पांचू से शिवनारायण विश्नोई  तथा बीठनोक से पूनम कंवर विजय हुई है। 
इतने मिले वोट 
नोखा में भाजपा की मंजू देवी लूणावत एक वोट से प्रधान बनी। मंजू देवी को 12 और गीता कंवर को 11 वोट मिले।पांचू में भाजपा के  शिवनारायण विश्नोई जीते।जिनको 12 वोट मिले।जबकि कांग्रेस को 9 वोट पड़े। श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस की सुमित्रा को 13 और भाजपा को 6  वोट हासिल हुुए।रूणियाबास से धर्माराम को 9 और निरमा को 5 वोट मिले।बज्जू खालसा में कांग्रेस की जाली मेघवाल को 10 वोट मिले तो  भाजपा की नख्तू देवी को 5 वोट हासिल हुए।पूगल से मंजूरा बानो  को 12 व भाजपा की मुगता बाई को तीन वोट हासिल हुए।रिडी से संतोष देवी को 12,नथमल को 3,नोटा को 2 वोट प्राप्त हुए।खाजूवालाा से सुनीला पूनिया को 7 व कलावती सींवर को 8 मत प्राप्त हुए। लूणकरणसर से  परमेश्वरी को 17,रूकमणी को 9 वोट मिले। एक वोट खारिज हुआ। बीठनोक से भाजपा को,कांग्रेस को वोट मिले।बीकानेर से जगदीश कस्वां क ो18 व हरिराम को तीन वोट मिले। तो कोलायत से देवीसिंह को 13,छेलू सिंह को 2 मत हासिल हुए।
सिंबल कांग्रेस का नहीं,समर्थन सभी 12 सदस्यों का!
15 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस के पास 12 सदस्यों का बहुमत था।इसके बावजूद गौरव चौहान को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी नहीं  बनाया गया।ऐसे में उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरकर प्रधान पद पर निर्विरोध जीत हासिल की। इस घटनाक्रम ने छत्तरगढ़ की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि,कांग्रेस संगठन की ओर से परिवारवाद को लेकर असहजता की चर्चाएं थीं,लेकिन स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के  बीच गौरव का निर्विरोध निर्वाचन हो गया।चौहान इससे पहले पूगल पंचायत समिति में कांग्रेस के सिंबल पर प्रधान रह चुके हैं।पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अब दूसरी बार छत्तरगढ़ पंचायत समिति के प्रधान बने हैं।इस बार उनकी जीत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हुई है।
गोविंदराम परिवार की सियासी ताकत की चर्चा
पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के पुत्र गौरव चौहान की निर्विरोध जीत को छत्तरगढ़ की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।कांग्रेस का सिंबल नहीं मिलने के बावजूद सभी 12 सदस्यों का समर्थन मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
इधर डोटासरा के बयान से बढ़ा विवाद
दूसरी ओर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल को लेकर तीखा बयान दिया।डोटासरा ने आरोप लगाया कि गोविंदराम मेघवाल भाजपा से मिल गए हैं।पुत्र और पुत्री के मोह में उन्होंने कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने राहुल गांधी के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है।गौरतलब है कि बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान ने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी निकिता डूडी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था।इस चुनाव में निकिता को 23 और सरिता को 18 वोट  मिले थे। इसके बाद कांगअनुशासनहीनता को लेकर विवाद गहरा गया। अब छत्तरगढ़ में बेटे के निर्विरोध प्रधान बनने और प्रदेश नेतृत्व के आरोपों  के बीच गोविंदराम मेघवाल तथा कांग्रेस संगठन के रिश्ते एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: