मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

रेलवे की समस्याओं को लेकर एडीआरएम को सौंपा ज्ञापन

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
रेलवे की समस्याओं को लेकर एडीआरएम को सौंपा  ज्ञापन
 
तहलका न्यूज,बीकानेर।मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,उत्तर पश्चिम रेलवे में बीकानेर विकास मंच एवं वन्देमातरम टीम द्वारा सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) को संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया।बीकानेर विकास मंच के बैनर तले सौंपे गए दो पृष्ठों के ज्ञापन में एक ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक,बीकानेर के नाम तथा दूसरा ज्ञापन रेल मंत्री, भारत सरकार के नाम संबोधित था।
बीकानेर जंक्शन के सामने पुनः तिरंगा लगाने का आश्वासन
सहायक मंडल रेल प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर जंक्शन रेलवे स्टेशन के सामने पूर्व में तिरंगा झंडा पुनः स्थापित करने के संबंध में मंच द्वारा ज्ञापन दिया गया था। इस विषय पर रेलवे विभाग की दो बैठकों में चर्चा की जा चुकी है तथा निर्णय की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।विभागीय कागजी कार्रवाई पूर्ण होते ही उसी स्थान पर तिरंगा झंडा जल्द से जल्द पुनः स्थापित किया जाएगा।इस अवसर पर मंच के संयोजक विजय कोचर ने आग्रह किया कि राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे को 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस से पूर्व उसी स्थान पर स्थापित किया जाए।
रेल मंत्री के नाम ज्ञापन में प्रमुख मांगें
रेल मंत्री, भारत सरकार को दिए गए ज्ञापन में बीकानेर क्षेत्र की रेल सुविधाओं एवं यात्रियों की समस्याओं के समाधान हेतु निम्नलिखित मांगें रखी गईं—
यशवंतपुर ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाए।
बीकानेर से चंडीगढ़, उदयपुर एवं अजमेर के लिए नई रेलगाड़ियां शुरू की जाएं।
कोरोना काल में बंद की गई चंडीगढ़-कालका ट्रेन को पुनः चालू किया जाए।
बीकानेर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर स्वचालित सीढ़ियों एवं लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
दिल्ली रोड स्थित गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया जाए।
रेलवे फाटकों की समस्या के स्थायी समाधान हेतु एलिवेटेड रोड के कार्य को पुनः गति प्रदान की जाए।
बीकानेर जंक्शन पर ठंडे पानी की मशीनों एवं स्टैंड पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए।
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए लगेज स्कैनर मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
स्टेशन पर सुरक्षा गार्डों की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: