मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

दो अलग-अलग सड़क हादसे,दो लोगों की मौत

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
दो अलग-अलग सड़क हादसे,दो लोगों की मौत


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के खाजूवाला क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।पहला हादसा 31 केजेडी के पास मोटरसाइकिल और पिकअप के बीच हुआ,जिसमें नरेश कुमार पुत्र सतवीर मेघवाल की जान चली गई। वहीं,दूसरा हादसा 8 केवाईडी के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की भिड़ंत में हुआ,जिसमें 47 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र राम गोपाल की मौत हो गई।दोनों घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार,31 केजेडी के पास मोटरसाइकिल और पिकअप के बीच भिड़ंत में नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय खाजूवाला पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं,8 केवाईडी के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई।हादसे में 47 वर्षीय राजेंद्र कुमार,पुत्र राम गोपाल, जाति कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगने पर एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय खाजूवाला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।25 अक्टूबर को राजेंद्र कुमार के शव का खाजूवाला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया।इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। दोनों हादसों में दो लोगों की मौत से उनके परिवारों में शोक छा गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: