मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

स्विफ्ट-डिजायर नहर में गिरी,एक की मौत

दूसरे की तलाश: रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 3 को बचाया

KHAOSA
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
स्विफ्ट-डिजायर नहर में गिरी,एक की मौत


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके में शुक्रवार की रात एक बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिर गई।हादसे के समय कार में थारुसर गांव के 5 लोग सवार थे।मौके पर मौजूद लोगों की मदद से 3 लोगों को बचा लिया गया,जबकि एक युवक की डूबने से मौत हो गई।वहीं एक अन्य युवक की नहर में तलाश की जा रही है।जिसके लिये रेस्क्यू अभियान चलाया गया है।जानकारी मिली है कि आरडी 656 के पास रात करीब 10 बजे यह हादसा हुआ।
घर लौट रहे थे पांचों युवक 
जानकारी के अनुसार,कार सवार ग्रामीण आरडी 682 से नहर के पटड़े के रास्ते आरडी 660 की आबादी की तरफ अपने घर थारुसर लौट रहे थे।इसी दौरान आरडी 656 के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और सीधे नहर में जा गिरी।हादसे के समय खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव और छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त पर थे।सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद कार सवार लियाकत,रफीक और मशूक खान को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
 हादसे में थारुसर निवासी प्रेम मेघवाल और इमरान पानी के तेज बहाव में डूब गए। बीकानेर से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।रेस्क्यू अभियान के दौरान प्रेम मेघवाल का शव नहर से बरामद कर लिया हैवहीं,लापता इमरान की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: