मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

जिला परिषद चुनाव:कांग्रेस को 24-27 तो भाजपा को 12-15 सीटों का अनुमान

Khaosa
A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
जिला परिषद चुनाव:कांग्रेस को 24-27 तो भाजपा को 12-15 सीटों का अनुमान


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला परिषद के लिये शनिवार को सम्पन्न हुए 41 वार्डों के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस इतिहास दोहराती दिख रही है। बीकानेर तहलका न्यूज की ओर से किये गये एक्जिट पोल मेंं कांग्रेस के  आंकड़े को पार करते हुए 24 से 27 सीटों पर काबिज हो सकती है।तो वहीं भाजपा को 12 से 15 सीटें मिलने के आसार है। ऐसा माना जा रहा है कि जहां कांग्रेस बीकानेर,श्रीडूंगरगढ़,कोलायत,नोखा में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है तो वहीं भाजपा लूणकरणसर,खाजूवाला में कांग्रेस से कुछ आगे रह सकती है। हालांकि दोनों ही दलों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी। परन्तु भाजपा के मुकाबले कांग्रेस कही न कही एकजुटता के साथ लगी हुई थी। जिसका उसको फायदा मिल सकता है। भाजपा की बात करें तो भाजपा के नेताओं ने महज अपने ही विधानसभा सीटों के तहत आने वाली जिला परिषदों की सीटों पर जीतने के लिये एडी चोटी का जोर लगा रखा था।उधर रालोपा ने कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय जरूर किया।परन्तु उसका लाभ रालोपा को मिलता नहीं दिख रहा है। इस बार का चुनाव कई बड़े राजनीतिक दिग्गजों के लिए अस्तित्व और साख की लड़ाई बन चुका है,जिससे ग्रामीण अंचल का सियासी पारा चढ़ा हुआ है।जिला परिषद चुनाव के नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख व 26 नवंबर को उपजिला प्रमुख का चुनाव होगा। अभी भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेता जिला प्रमुख बनने के लिए जयपुर से दिल्ली तक लॉबिंग कर रहे हैं। बता दें,निवर्तमान बोर्ड (2020) में कांग्रेस के मोडाराम मेघवाल जिला प्रमुख बने।
पिछली बार से 12 सीटें अधिक है इस बार
अगर पिछले बार के नतीजों पर नजर डाले तो विगत चुनाव में जिला परिषद की 29 सीटें थी। जो इस बार परिसीमन के बाद बढ़कर 41 हो गई। पिछले परिणामों में कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी। जबकि भाजपा 8 सीटों पर ही सिमट गई थी। जबकि 2015 में कांग्रेस को 16 और भाजपा को 13 सीटें प्राप्त हुई थी। बता दें कि बीकानेर में जिला परिषद की 41 सीटों के लिये चार चरणों में चुनाव सम्पन्न हुए। 

पंचायतों में कड़ी टक्कर
अगर 15 पंचायत समितियों की बात करें तो दोनों ही दलों में कांटे की टक्कर नजर आ रही है।अनुमान है कि कांग्रेस 9-10 पंचायतों में अपना प्रधान बना सकती है तो वहीं भाजपा 7-8 पंचायतों में प्रधानी पर कब्जा कर सकती है।अगर दोनों ही दलों के परम्परागत वोटों में रालोपा व निर्दलीयों की सैंधमारी नहीं हुई तो एक दो पंचायतों के परिणामों में फेरबदल देखने को मिल सकता है। 

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: