tiwari

तहलका न्यूज,बीकानेर। भजन सरकार की ओर से प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले लगातार किये जा रहे है। आज जहां 83 आरएएस अधिकारी बदले गये है। तो वहीं 43 पुलिस अधिकारियों को भी इधर उधर किया गया है। इनमें बीकानेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक शर्मा की अब सौरभ तिवाड़ी को लगाया गया है। दीपक शर्मा का तबादला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपुतली किया गया है। तिवाड़ी फिलहाल चितौडग़ढ़ में कार्यरत रहे। वे बीकानेर में भी अनेक थानों का प्रभार संभाल चुके है।