crime

तहलका न्यूज,बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने चोरो के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर व ट्रोली चोरी प्रकरण में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में तीन जनों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं ट्रोली भी बरामद हो चुकी है। इसको लेकर रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र निवासी खेमचंद ने तीस जुलाई को एक मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका ट्रेक्टर व ट्रोली अल्ट्राटेक सीमेन्ट डिपो से चोरी हो गया। डिपो में काम करने वालों रामरतन,अमराराम,मालाराम पर शक करते हुए नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित की। जिसने सीसीटीवी के आधार पर ट्रेक्टर चोरों को चिन्हित कर पूर्व में अम्बेडकर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रामरतन गोदारा को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात करना कबूला। जिसकी इतला पर नामजद मालाराम को भी पकड़ लिया। इसी मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी अमराराम को आज पुलिस ने पिथरासर से गिरफ्तार कर ट्रेक्टर की ट्रोली भी बरामद की। पुलिस की टीम में थानाधिकारी कुलदीप सिंह,हैड कास्टेबल प्रवीण,सुनील,कास्टेबल हंसराज व नरेश शामिल रहे।