तहलका न्यूज,बीकानेर।आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक रविवार रात रिड़मलसर सिपाहियान स्थित डोंगरी चाय,शरीफ भाई की दुकान के सामने आयोजित की गई।बैठक में राजस्थान के सह-प्रभारी त्रिलोकदीप ने आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना,नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना तथा जनसंपर्क अभियान को गति देना रहा।बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान सह-प्रभारी त्रिलोकदीप ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों की राजनीति करती है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक गांव,ढाणी और वार्ड तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं तथा स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाएं।उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है,इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे।जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।इसके लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीमों का गठन किया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।जिला महासचिव प्रो.सलवीर समेजा ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क करने,आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करने तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति,शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार और जनसेवा के मुद्दों को लेकर जनता के बीच निरंतर कार्य कर रही है।बैठक में संगठन विस्तार,सदस्यता अभियान,बूथ समितियों के गठन,वार्ड स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में संगठन मंत्री राजेश बिश्नोई,लकी जुनेजा,सलमान जुनेजा,अरमान सम्मा,राजकुमार धवल,कृष्णा पंडित,अब्दुल रहमान,आबिद,आदिल,आमिर,अकरम,आसि फ,शरीफ,इमरान,फारूक,मकसूद,शाहरुख सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
