तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर में कैफे की आड़ में अनैतिक कारोबार का धंधा परवान पर है। जिसके चलते पिछले एक माह में पुलिस ने अलग अलग दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त करीब डेढ़ दर्जन युवक-युवतियों व दलाल को पकड़ा है। इसमें कोटगेट थाना पुलिस की ओर से ज्यादा कार्रवाई की गई है। इस दफा फिर कोटगेट पुलिस ने कैफे की आड़ में हो रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार युवक व चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में बोथरा कॉम्लेक्स के पास हथाई नाम के कैफे में रेड मारी। जिसमें कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियां हो रही थी। कैफे के अंदर बंकरनुमा केबिन बना रखे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो चार-पांच लड़कियां और चार युवक मिले। लड़कियों को मौके पर समझाईश कर छोड़ दिया,जबकि चार युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन चारों में एक कैफे का मालिक व असिस्टेंट शामिल है।शेखावत ने बताया कि जिस बिल्डिंग में यह कैफे चल रहा था,उस बिल्डिंग पर पुलिस द्वारा ताला लगा दिया है। बिल्डिंग मालिक को बुलाकर इस कैफे को हटाया जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता तो बिल्डिंग को भी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि कोटगेट पुलिस लगातार कैफे पर कार्रवाई कर रही है,जहां अनैतिक गतिविधियां हो रही है।