transfar

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस कप्तान ने जिले के थानों की टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए कई थानों के थानाधिकारी,सहायक पुलिस निरीक्षक,हैड कानि, कानि के स्थानान्तरण किये है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने आदेश जारी कर पुलिस निरीक्षक थानाप्रभारी इन्‍द्र कुमार को जामसर से प्रभारी जिला विशेष शाखा, रवि कुमार को पूगल से जामसर थानाप्रभारी लगाया गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक सुमन शेखावत को पुलिस लाइन से देशनोक थानाप्रभारी तथा राकेश कुमार स्‍वामी को पुलिस लाइन से गजनेर थानाप्रभारी लगाया गया है।इसी तरह उपनिरीक्षक बलवीर सिंह को पुलिस लाइन, सुभाषचंद्र को जेएनवीसी, रामगोपाल को लूणकरनसर, ओमप्रकाश को रीडर अपराध शाखा, अनूप सिंह को महाजन, चंद्रभान को बीछवाल तथा सुखजीत सिंह को पुलिस लाइन लगाया गया है। इसके अलावा 27 सहायक उपनिरीक्षक 59 हैड कानि,212  कास्टेबल के तबादले किये गये है।

अधिकांश थानों में नया स्टॉफ

सभी थानों में स्टाफ बदल गया है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई, एसआई के साथ थानाधिकारी भी नया होगा। जिन कांस्टेबल को तीन साल एक ही थाने में हो गए हैं, उनका थाना तो हर हाल में बदल गया है।

सिफारिश से परिवर्तन

जनप्रतिनिधियों की सिफारिश के आधार पर भी थानों में बदलाव किया गया है। शहर के अधिकांश थानों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की सिफारिश को ध्यान में रखा गया है। यहां तक कि कांस्टेबल का पदस्थापन भी जनप्रतिनिधियों की देखरेख में हो रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार के वक्त भी राजनीतिक सिफारिशों के आधार पर ही तबादले हो रहे थे।