तहलका न्यूज,बीकानेर।टांटिया विश्वविद्यालय द्वारा नेहा पुरोहित पुत्री नरसिंह कुमार पुरोहित को विधि विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। नेहा पुरोहित द्वारा अपना शोध कार्य “मानव अधिकार पर मानव जीनोम जर्मलाइन संपादन के प्रतिबिंबों का विश्लेषणात्मक अध्ययन:भारत,चीन,अमेरिका,ब्रिटेन और जर्मनी में मानव जीनोम जर्मलाइन संपादन से संबंधित कानूनों के परिप्रेक्ष्य का तुलनात्मक अध्ययन”जैसे महत्वपूर्ण ओर अनछूए विषय पर किया गया है यह विषय विधि के क्षेत्र ओर मानवाधिकार के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगा।विशेष उल्लेखनीय है कि नेहा पुरोहित ने यह शोध कार्य डॉ.कप्तान चंद,एसोसिएट प्रोफेसर फैकल्टी ऑफ लॉ के मार्गदर्शन में पूरा किया। डॉ नेहा पुरोहित वर्तमान में आईआईएलएम विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में सहायक आचार्य (विधि) पद पर कार्यरत हैं यह इनकी दोहरी सफलता है।नेहा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु डॉ अनिल कौशिक,माता-पिता व पत्ति एडवोकेट जय प्रकाश को दिया ओर मित्रों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।