तहलका न्यूज,बीकानेर। 48वीं पुरुष एवं महिला जूनियर,27वीं लड़के एवं लड़कियों की सब जूनियर राष्ट्रीय इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाडिय़ों ने धमाल मचाते हुए गोल्ड मैडल हासिल किये है। 23 से 28 जून,गाचीबोवली स्टेडियम,हैदराबाद में सम्पन्न इस प्रतियोगिता में 57 किलो बॉडी वेट कैटेगरी में ममता ने गोल्ड मेडल,120 किलो बॉडी वेट कैटेगरी में श्रीकांत बिस्सा ने गोल्ड मैडल हासिल किया है। दोनों खिलाडिय़ों, कोच अविनाश व्यास और हंसराज किराडू को बधाई दी है।